रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 अगस्त। छत्तीसगढ़ भाजपा के सह प्रभारी नितिन नबीन आज सुबह रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा मेंं नवीन ने दो सितंबर को राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर ने कहा कि हम स्वागत करते हैं कि राहुल गांधी जल्दी आए।वे जितना जल्दी आएंगे छत्तीसगढ़ में उल्टी गिनती उतनी तेजी से शुरू होगी।
चुनाव की तैयारी पर कहा कि भाजपा साल भर तैयारी करती है।हमारे कार्यकर्ता लगे हुए हैं। वैसे ये सरकार अपने कुकर्मों के कारण गिरने वाली है ।सतनामी समाज के धर्मगुरु बालकदास के भाजपा ज्वाइन करने को लेकर नितिन नबीन ने कहा कि आज इन 5 वर्षों में भूपेश सरकार ने लोगों को ठगने का काम किया ।इन्होंने लोगों को ठगने का काम किया, बड़े-बड़े वादे करके कांग्रेस सत्ता में आई । और इन्होंने जनता के पीठ में छुरा घोपने का काम किया ।चाहे किसान, मजदूर हो या आमजनता, हर वर्ग अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है, समाज और हर वर्ग में आक्रोश है। इसी आक्रोश की वजह से समाज और लोग बीजेपी से जुडऩा चाहते हैं।
राहुल के आने से हमारा मनोबल बढ़ेगा- बैज
राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर नितिन नबीन के बयान पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि पहले भीराहुल गांधी आए थे उन्होंने बड़ी सभाओं में घोषणाएं की ।छत्तीसगढ़, हिमाचल, कर्नाटक में उनकी की घोषणाओं पर अमल हुआ।छत्तीसगढ़ की जनता भी राहुल गांधी को सुनना चाहती है।उनके आने से मनोबल बढ़ेगा। अपने विधानसभा चुनाव लडऩे के सवाल पर दीपक बैज ने कहा कि अभी तक आवेदन नहीं दिया।मेरा चुनाव लडऩा नहीं लडऩा पार्टी डिसाइड करेगी।जनता, कार्यकर्ताओ के पसंद से लड़ेंगे चुनाव।कांग्रेस के प्रत्याशी जनता, कार्यकर्ताओ के पसंद के होंगे। इसे लेकरहाईकमान की बातो का पालन करेंगे । प्रत्याशी चयन के सवाल पर दीपक बैज ने कहा सिर्फ रायपुर ही नहीं प्रदेश में कई आवेदन आए हैं।पार्टी के लिए काम करने वालों का बनता है हक, यही कांग्रेस की मंशा है। हमने कहा हैं कि किसी एक को टिकट मिलेगी। सभी सहमत है, पिछली बार जैसी स्थिति इस बार नहीं बनेगी।


