रायपुर

रायपुर-बिलासपुर की सीटों के लिए भाजपा का पैनल तैयार
22-Aug-2023 2:39 PM
रायपुर-बिलासपुर की सीटों के लिए भाजपा का पैनल तैयार

अरुण साव के साथ-साथ सुनील सोनी का नाम भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
रायपुर, 22 अगस्त।
भाजपा हाईकमान ने विधानसभा सीटों के लिए तीन नाम का पैनल तैयार करने कहा है। बताया गया कि 69 सीटों के लिए पैनल तैयार भी हो गया है। रायपुर, और बिलासपुर की सीटों के लिए पैनल के नाम भी वायरल हुए हैं। हालांकि इस सूची के अधिकृत होने की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन पार्टी के भीतर इसकी खूब चर्चा हो रही है। 

‘छत्तीसगढ़’ को रायपुर और बिलासपुर की 8-8 विधानसभा सीटों के पैनल हाथ लगा है।  कहा जा रहा है कि यह पैनल प्रदेश भाजपा और आरएसएस के नेताओं ने मिलकर तैयार किया है। हालांकि इस पर कोई अधिकृत तौर पर कुछ भी कहने से तैयार नहीं है। मगर सूची में मौजूदा विधायकों के साथ-साथ एक-दो हारे हुए नेताओं को भी जगह दी गई है। 

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का नाम रायपुर दक्षिण की सीट से रखा गया है। मगर उनके साथ सांसद सुनील सोनी का नाम भी जोड़ा गया है। खास बात यह है कि मस्तूरी से डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, और मुंगेली से पुन्नूलाल मोहिले को फिर से टिकट देने की वकालत की गई है। दोनों का नाम अकेले पैनल में रखा गया है। 

कहा जा रहा है कि पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल का नाम तो बिलासपुर की सीट से है, लेकिन कोटा में बेहतर प्रत्याशी की खोज हो रही है। उनका नाम कोटा में भी रखा गया है।  

बलौदाबाजार-टंकराम वर्मा, लक्ष्मी वर्मा, टेसू धुरंधर।

भाटापारा-शिवरतन शर्मा, गुलाब टिकरिहा।

धरसींवा-देवजी भाई पटेल, खिलावन साहू, अंजय शुक्ला।

रायपुर ग्रामीण- अमित साहू, मोतीलाल साहू, राजीव अग्रवाल।

रायपुर पश्चिम- राजेश मूणत, मीनल चौबे, आशु चंद्रवंशी।

रायपुर उत्तर- संजय श्रीवास्तव, केदार गुप्ता, अमर पारवानी।

रायपुर दक्षिण- बृजमोहन अग्रवाल, सुनील सोनी।

आरंग- खुशवंत सिंह, श्याम नारंग, संजय ढीढी।

बिलासपुर
लोरमी-धर्मजीत सिंह, धनेश साहू, सीरू साहू।

मुंगेली- पुन्नू लाल मोहिले।

बिल्हा- धरमलाल कौशिक, सुरेन्द्र गुम्बर।

बिलासपुर-अमर अग्रवाल, डॉ. ललित माखिजा, डॉ. विनोद तिवारी।

बेलतरा- रजनीश सिंह, स्मृति जैन।

कोटा- अमर अग्रवाल, अंबिका मानिकपुरी।
 


अन्य पोस्ट