रायपुर
रायपुर, 21 अगस्त। आयकर महानिदेशालय ने देशभर के 167 प्रमुख कमिश्नर और प्रधान निदेशक अन्वेषण अफसरों के तबादले किए हैं। यह सालाना रूटीन तबादले बताए गए हैं। जारी आदेशानुसार पीके. मिश्रा को प्रमुख कमिश्नर बिलासपुर, लखनऊ से सुनील कुमार सिंह को प्रधान निदेशक अन्वेषण रायपुर, और राहुल रमन को रायपुर से लखनऊ भेजा गया है। सभी को 25 अगस्त तक कार्यमुक्त होकर नए स्थान पर पदभार लेने कहा गया है। दूसरी ओर आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ एमपीसीजी के गत दिवस खजुराहो में हुए सम्मेलन में नई कार्यकारिणी के चुनाव हुए। इसमें अगले एक वर्ष के लिए कैलाश चंद्र मीणा अध्यक्ष, और खालिद इकबाल महासचिव चुने गए । इनके साथ ही संजय रामटेक,विनय राय उपाध्यक्ष, रूपनारायण पटेल अतिरिक्त सचिव, सुजीत भट्टाचार्य संयुक्त सचिव, अमरीश कुमार, अनिल तिवारी, सनी भार्गव, रामसिंह परमार सभी सहायक सचिव, और प्रेमकुमार कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं । वहीं रायपुर परिक्षेत्र के लिए ग्यानेश्वर मिश्रा अध्यक्ष और अंजनी सिंह सचिव चुने गए।


