रायपुर

जगदलपुर से गांजा लेकर जबलपुर जाने से पहले पकड़ाए
21-Aug-2023 7:28 PM
 जगदलपुर से गांजा लेकर जबलपुर जाने से पहले पकड़ाए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 अगस्त। साढ़े 5 किलो ग्राम गांजा के साथ मध्यप्रदेश के 2 तस्करों को टिकरापारा पुलिस ने भाठागांव बस अड्डे पर गिरफ्तार किया।

इनमें अमित ठाकुर  उम्र 26 साल  ग्राम धमनी पाटन  जबलपुर और सौरभ सिंह उर्फ अनिकेत सिंह ठाकुर उम्र 24 साल ग्राम मातनपुर खिरमई माता मंदिर के सामने थाना बेलखड़ा जिला जबलपुर के निवासी है ।

दोनों यह  गांजा को जगदलपुर से लाकर बस से  मध्यप्रदेश जाने वाले थे। पुलिस ने इसकी कुल कीमत लगभग 60 हजार  रूपए बताया है।।आरोपियों के विरूद्ध धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है।


अन्य पोस्ट