रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 अगस्त। एसएसीप प्रशांत अग्रवाल के निर्देंश पर अपराधों की रोकथाम करने शहर में सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने वारंटी,बदमाश के खिलाफ अभियान चलाया है। इस अभियान में 640 स्थायी, वारंटी बदमाश को पकडक़र जेल भेजा। गुण्डा बदमाश, निगरानी , संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों, अड्डेबाजों सहित अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही की है। दौरान अलग-अलग थाना इलाके से कुल 508 को पकडक़र जेल भेजा गया। 44 के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई की गई। अभियान कार्यवाही के दौरान 19 के खिलाफ आबकारी एक्ट, 3 को आर्म्स एक्ट तथा गुण्डा/निगरानी बदमाश, असमाजिक तत्वों, अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों एवं संदिग्धों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं, धारा 109 में 16, धारा 110 में 50, धारा 151 में 20 आरोपियों तथा 107/116 में 400 को पकड़ा, कुल 508 पर कार्रवाई कर जेल भेजा गया।
वहीं स्थाई/गिरफ्तारी वारंटीयों के विरूद्ध अभियान चलाकर शहरभर में अलग-अलग थानों के 76 विभिन्न गंभीर अपराधों के स्थायी वारंट एवं 56 गिरफ्तारी वारंटों की, की गई तामिली। कुल 132 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।


