रायपुर
मंदिर से दान पेटी चुरा भागे
21-Aug-2023 5:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 21 अगस्त। न्यू राजेंद्र नगर में मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। चोर महावीर नगर स्थित हरीहर महादेव मंदिर में रखा दान पेटी और सामान की चोरी कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक घटना 19-20 की रात 1: 30 बजे की वारदात बताई जा रही है। जहां हरिहर महादेव मंदिर महावीर नगर में तीन चोरों ने मंदिर से दान पेटी लेकर भाग रहे थे। मंदिर में रखा गैस सिलेंण्डर, मिक्सी चोरी की फिर वहां लगे सीसीटीव्ही को तोडक़र भाग निकले। ये पूरी घटना सीसीटीव्ही में कैद हो गई। जिसकी सूचना वार्ड के पार्षद विलास सुतार को हुई। जिसके बाद मंदिर के सदस्यों संग मिलकर तीन चोरों को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


