रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 अगस्त। तिल्दानेवरा पुलिस ख्ेात में लगे मोटर पंप की चोरी करने वाले मेधूराम साहू ,ललित ध्रुव को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे चोरी की मोटर पंप को जब्त कर धारा 379,34 का अपराध दर्ज किया है।
प्रार्थी ने पुलिस को बताय कि उसका खेत तिल्दा बस्ती के ताला खार में स्थित है। जहां उसने फसल लगाई है जिसमें पानी पलाने के लिए 3 एचपी का मोटर पम्प लगाया था। जिसे 16 बगस्त की रात को कोई अज्ञात चोर मोटर पम्प के केबल वायर को काटकर कचोरी कर ले गया था। जब सुबह यह अपने खेत गया तो देखा कि तालाब में डाले गये मोटर पम्प केबल वायर सहित नहीं था और कुछ वायर तुकड़ा वही पड़ा हुआ मिला। मोटर पम्प को आसपास ढूंढा लेकिन नही मिला कि कोई अज्ञात चोर मोटर पम्प का केबल वायर सहित 20000/रू की चोरी कर ले गया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात चोर की पता तलाशी की। इसी दौरान मुखबीर की सूचना पर संदेह पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में अपना नाम मेधूराम साहू ,ललित ध्रुव बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना जुर्म करना स्वीकार किया। केबल वायर, 3 एचपी के पम्प, सायकल और ऑरी ब्लेड को मेघूराम साहू ने अपने घर में छिपाकर रखना होना बताया। जिसे जब्त कर पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 379,34 का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है।


