रायपुर

धर्मांतरण के लिए दोषी भोजराज नाग को नक्सलियों ने जन अदालत में बुलाया
21-Aug-2023 5:04 PM
धर्मांतरण के लिए दोषी भोजराज नाग को नक्सलियों ने जन अदालत में बुलाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 अगस्त। नक्सलियों ने प्रेस रिलीज जारी कर अंतागढ़ के पूर्व भाजपा विधायक भोजराज नाग का विरोध किया है। नक्सलियों ने भोजराज नाग को आरएसएस का संयोजक बता को मार भागने की बात कही है। नक्सलियों ने कहा की भोजराज नाग आदिवासियों के बीच दरार पैदा कर रहे है षडय़ंत्र के तहत उन्हें आपस में लडा रहे है।नक्सलियों ने कहा की भोजराज नाग को आदिवासी समाज से त्याग कर ब्रह्मणीय हिंदुत्व धर्म को उकसा रहे है।

धर्मांतरण करवा रहे है। नक्सलियों ने आड़े हाथ लेते हुए  भोजराज को जन अदालत में खड़े होने को कहा है। साथ ही साथ इसके लिए भाजपा से अंतागढ़ पूर्व विधायक विक्रम उसेंडी को भी जिम्मेदार ठहराया है। यह बयान उत्तर बस्तर डिवीजनल कमेटी (भाकपामाओ) के सचिव सुखदेव कौड़ो ने जारी किया है।

अंतागढ़ में विरोध

सोमवार दोपहर अंतागढ़ में धर्मांतरित व्यक्ति के शव को दफनाने को लेकर विरोध तेज हो गया। लोगों ने एक बड़ी रैली निकालकर अपना विरोध जताया। उनका नेतृत्व नाग और उसेंडी कर रहे थे।


अन्य पोस्ट