रायपुर
ठाकरे परिसर में दावेदारों का जमावड़ा
20-Aug-2023 7:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 अगस्त। 21 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के बाद भाजपा में इनके विरोध के साथ साथ दावेदारों का दबाव बढ़ रहा है। दूसरी सूची भी सितंबर मध्य तक आने के संकेत हैं । इसे देखते हुए रविवार अवकाश के दिन एकात्म परिसर से लेकर ठाकरे परिसर तक दावेदार अपने समर्थकों के साथ प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का पीछा करते रहे। दूरस्थ इलाकों से आए दावेदारों ने अपना बायोडाटा भी सौंपा। आज बिलासपुर संभाग के दावेदार अधिक बताए गए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


