रायपुर

विधान सभा में राजीव गांधी को श्रद्धांजलि
20-Aug-2023 7:34 PM
विधान सभा में राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 अगस्त। छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत ने आज पूर्व प्रधान मंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर पूर्वान्ह: 11 बजे छत्तीसगढ़ विधान सभा परिसर स्थित सेन्ट्रल हॉल में प्रतिष्ठापित उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये ।

राजीव गांधी की जयंती को ’’सद्भावना दिवस’’ के रूप में मनाया जाता है । इस अवसर पर पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा एवं विधान सभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे ।

डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि-राजीव गांधी भारत में सूचना क्रांति के जनक माने जाते हैं । उन्होंने देश में संचार एवं कम्प्यूटर क्रांति लाने में विशेष योगदान दिया। उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए युवाओं को 18 वर्ष में मतदान का अधिकार दिलाया । राजीव गांधी ने नई शिक्षा नीति में शिक्षा को व्यावसायिकता के साथ जोडऩे का सार्थक प्रयास किया था ।


अन्य पोस्ट