रायपुर
मॉल की पार्किंग से बाइक चुराने वाला गिरोह सक्रिय
20-Aug-2023 3:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 अगस्त। राजधानी में नया वाहन चोर गिरोह सक्रिय हुआ है। यह गिरोह मॉल में खड़ी गाडिय़ों को पार कर रहा है।जानकारी के मुताबिक़ शातिर कलर्स मॉल की पार्किंग में खड़ी पैशन प्रो बाइक सीजी 06-जीई - 7137 ले उड़े।यह बाइक संजय नगर टिकरापारा निवासी धर्मेंद्र बेहरा की है। यह चोरी 11 अगस्त को होने के बाद धर्मेन्द्र ने कल शनिवार को राजेन्द्र नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई । इस चोरी का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमे एक शातिर बाइक ड्राइव कर ले जाते नजर आ रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


