रायपुर

अविनाश आशियाना में महिलाओं ने सावन उत्सव मनाया
19-Aug-2023 10:12 PM
अविनाश आशियाना में महिलाओं ने सावन उत्सव मनाया

रायपुर, 19 अगस्त। कबीर नगर फेज़-4 स्थित अविनाश आशियाना रहवासी महिलाओं ने सावन उत्सव मनाया। परिसर की  महिलाओं ने हिस्सेदारी निभाई। महिलाओं ने नृत्य, गीत , म्यूजिकल चेयर जैसी स्पर्धाओं में भाग लिया। इसमें विजयी महिलाओं को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।वहीं महिलाओं का हरित श्रृंगार देखते ही बना।सावन उत्सव के आयोजन में श्रीमति संजू दुबे, श्रीमति प्रीति साहू के साथ आशियाना की अन्य महिलाओं  की भूमिका रही।


अन्य पोस्ट