रायपुर

अगले 13 दिन 20 ट्रेनें रद्द, कुछ का रूट बदला
19-Aug-2023 5:03 PM
अगले 13 दिन 20 ट्रेनें रद्द, कुछ का रूट बदला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 अगस्त।
भुवनेश्वर- मंचेश्वर एवं हरिदासपुर-धानमन्डल  स्टेशनों के बीच तीसरी  लाइन का नॉन इंटर लोकिंग का कार्य किया जा रहा है । यह कार्य  29 अगस्त, (13 दिन) तक किया जायेगा । 

इस कार्य के फलस्वरूप कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा ।

जो इस प्रकार है:-
रद्द होने वाली गाडियां-

20 अगस्त, को क 12145 कुर्ला-पूरी एक्सप्रेस रद्द ।  22 अगस्त  को  12146 पूरी-कुर्ला एक्सप्रेस रद्द ।  23, 26 एवं 30 अगस्त को 12879 कुर्ला-भुवनेश्वर एक्सप्रेस रद्द  । 21, 24 एवं 28 अगस्त, को 12880 भुवनेश्वर-कुर्ला एक्सप्रेस रद्द  ।  18 एवं 25 अगस्त,को  12993 गांधी धाम–पूरी  एक्सप्रेस रद्द । 21 एवं 28 अगस्त  को  12994 पूरी- गाधीधाम एक्सप्रेस रद्द । 20 एवं 27 अगस्त को  20471 बीकानेर-पूरी एक्सप्रेस रद्द  ।  23 एवं 30 अगस्त,को  20472 पूरी-बीकानेर एक्सप्रेस रद्द । 26 अगस्त, को  20814 जोधपुर-पूरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

23 अगस्त को  20813 पूरी-जोधपुर एक्सप्रेस रद्द। 17, 22, 24 एवं 29 अगस्त,को 20824 अजमेर–पूरी  एक्सप्रेस रद्द। 
17, 21, 24 एवं 28 अगस्त को  20823 पूरी-अजमेर  एक्सप्रेस रद्द।  20 एवं 27 अगस्त, को  20858 साईनगर सि?ी-पूरी  एक्सप्रेस रद्द । 18 एवं 25 अगस्त, को पूरी से  20857 पूरी-साईनगर सिर्डी  एक्सप्रेस रद्द ।  22 अगस्त  को 20917 इंदौर-पूरी  एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।  24 अगस्त को पूरी  से पूरी-इंदौर एक्सप्रेस रद्द । 24 अगस्त  को 22865 कुर्ला-पूरी एक्सप्रेस रद्द। 22 अगस्त को  22866 पूरी-कुर्ला एक्सप्रेस रद्द । 24 अगस्त को 22909 बलसाड-पूरी एक्सप्रेस रद्द। 27 अगस्त को  22910 पूरी-बलसाड एक्सप्रेस रद्द ।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां
1.  16, 19, 20, 23 एवं 26 अगस्त,  को अमृतसर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20808  अमृतसर-विशाखापटनम हीरा कुंड परिवर्तित मार्ग संबलपुर-टिटलागढ़-रायगढ़. विजय नगरम होकर चलेगी ।

18, 19, 22, 25, 26 एवं 29 अगस्त,  को विशाखापटनम से रवाना होने वाली 20807 विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विजयनगरम-रायगढ़-टिटलागढ़-संबलपुर होकर चलेगी।


अन्य पोस्ट