रायपुर

ब्रांडेड कम्पनी के नकली सामान बेचते दो दिन में 5 संचालक गिरफ्तार
19-Aug-2023 3:11 PM
ब्रांडेड कम्पनी के नकली सामान बेचते दो दिन में  5 संचालक गिरफ्तार

डिजनी, मार्वल कम्पनी के पेन-पेंसिल, बैग 1.44लाख का सामान जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 अगस्त।
राजधानी में कॉपी राईट का जाल फैला हुआ है। स्कूली बच्चों के कापी किताब और बैग से लेकर पेंसिन तक ब्रांडेड कम्पनी के नकली सामान बाजार में धणल्ले से बीक रहे हैं। ऐसे में दुकान संचालक इन नकली सामानों को ब्रांडेड के दाम में बे रहे हैं। जहां इन कम्पनियों के प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस इन संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 

ऐसा ही मामला शुक्रवार को गोलबाजार इलाके में दो दुकान संचालकों पर की गई। उसके पास से डिजनी इंटरप्राइजेस और मार्वल कम्पनी के 70 हजार का नकली सामान जब्त किया है। वहीं शनिवार को सिविल लाईन इलाके में भी कार्रवाई की गई। जिसमें सिविल लाईन पुलिस ने कटोरातलाब स्थित तीन दुकानों से 74 हजार का नकली सामान जब्त कर संचालकों के खिलाफ कॉपी राईट 63, 65 की कार्रवाई की है। 

सिविल लाईन पुलिस ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से शहर में कॉपी राईट की शिकायत मिल रही थी। शाहिद हुसैन शाह निवासी लक्ष्मी नगर नई दिल्ली जो डिजनी इंटरप्राइजेस आईएनसी एवं मार्वल कैरेक्टर्स कंपनी का प्रतिनिधि है, ने थाना में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने कटोरातालाब स्थित तीन दुकान रेड टेडी प्राईम शॉप,के संचालक विजय पंजवानी, रिस्ते गिफ्ट जोन के  संचालक प्रवीण जैन और टॉय जोन के संचालक राजेश पंजवानी के खिलाफ कॉपी राईट 63, 65 की कार्रवाई की। 

पुलिस ने इन दुकानों पर छापेमार कार्रवाई कर सामानों  की जांच की जिसमें वहां डिजनी इंटर प्राइजेस आईएनसी और मार्वल कम्पनी का नकली सामान बेचते हुए पाया गया। जिसपर पुलिस ने रेड टेडी प्राइम शॉप से 36800, रिस्ते गिफ्ट शॉप से 6380 और टॉय जोन से 30890 रूपए का कुल 74 हजार का सामान जब्त कर दुकान संचालकों के खिलाफ कॉपी राईट की कार्रवाई की गई। 


अन्य पोस्ट