रायपुर

धार्मिक सौहाद्र को बिगाडऩे का प्रयास, दो छात्र गिरफ्तार
18-Aug-2023 6:02 PM
धार्मिक सौहाद्र को बिगाडऩे का प्रयास, दो छात्र गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 अगस्त। सेजबहार में  एक ध्वज चबूतरे पर भगवा ध्वज हटाकर उर्दू में लिखकर सामाजिक एवं धार्मिक सौहाद्र को बिगाडऩे का प्रयास करने वाले एक नाबालिग समेत दो गिरफ्तार किए गए। ये दोनो इंजीनियरिंग कॉलेज में अध्ययनरत है।  सेजबहार मुजगहन निवासी सुदीप साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया था।

पुलिस के मुताबिक बीती दरम्यानी रात्रि की घटना है। कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने जीईसी कॉलेज चौक यूनियन बैंक के सामने सेजबहार में  बने ध्वज चबूतरा में पूर्व से लगे भगवा ध्वज को हटाकर उस पर मटके में उर्दू भाषा में लिखकर सामाजिक एवं धार्मिक सौहाद्र को बिगाडऩे का कृत्य किया  है। इस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना मुजगहन में  धारा 153ए, 295ए, 34 भादवि का अपराध दर्ज किया ।

पुलिस ने सुदीप सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए आरोपियों को पकडऩे  मुखबीर भी लगाये गये। इसी दौरान मिली जानकारी  सेजबहार निवासी अभिषेक मिश्रा को पकड़ कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने 17 वर्ष  एक नाबालिग साथी  के साथ मिलकर यह हरकत करना स्वीकार किया। 19 वर्षीय अभिषेक मूलत:  गांधी नगर भिलाई सुपेला हाल पता संतोषी किराना दुकान के पास सेजबहार में रहता है । उसकी निशानदेही पर नाबालिग को भी पकड़ा ।


अन्य पोस्ट