रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 अगस्त। शुक्रवार सुबह राजधानी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के बाद दिन भर लोग उमस से परेशान रहे। उधर बिलासपुर में दोपहर बाद गरज-चमक शुरू हो गई।
मौसम विभाग के अनुसार कल सुबह तक कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर के एक-दो स्थानों पर भारी से अतिभारी बारिश का ऑरेंज अल्र्ट जारी किया गया है। वहीं रविवार को सुबह 8.30 तक मुंगेली, कवर्धा, नांदगांव जिलों में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। माध्य समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका का पश्चिमी छोर हिमालय की तराई में स्थित है तथा पूर्वी छोर गोरखपुर, देहरी, रांची, बालासोर और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक विस्तारित है।
एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम बंगाल-उत्तर उड़ीसा तट के ऊपर स्थित है तथा इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तर उड़ीसा, उत्तर छत्तीसगढ़ जाने से होकर गुजरने की संभावना है।
प्रदेश में कल 19 अगस्त को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है।