रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 अगस्त। धरसीवां इलाके में राहगीर का मोबाइल चोरी करने वाले को घनश्याम सोनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल जब्त कर कार्रवाई की गई। मंजीत यादव ने पुलिस को बताया कि वह नंदन स्टील के पास बहेसर रोड चौगड्डा धरसींवा में रहता है, और 30 जुलाई को वह अपने नानी का गांव मुरेठी गया हुआ था। घर लौटते समय वह नंदन स्टील के पास बहेसर रोड पास किसी कार्य से रूका था। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका मोबाइल चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धरसींवा थाना में धारा 379 का अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने घटना के संबंध में पूछताछ किया गया। इसी बीच मुखबीर की सूचना पर बताए गए हुलिए से व्यक्ति की पहचान कर विधानसभा निवासी घनश्याम सोनी को पकड़ा। कड़ाई से पूछताछ करने पर मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया। घनश्याम सोनी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का मोबाईल फोन कीमत 30,000 को जप्त कर कार्रवाई की गई।