रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 अगस्त। हॉलिडे बुकिंग के नाम पर लाखों रूपये की ठगी करने वाले एक महिला कंचन कश्यप, अनिल शर्मा गिरफ्तार किए गए हैं। एमआईजी 45 सेक्टर 4 डीडीयू नगर रायपुर निवासी रितेश सोनी ने पिछले माह रिपोर्ट दर्ज कराई थी ।
पुलिस ने बताया कि रितेश का स्वयं का एक्रॉस ओसियन हॉलिडे के नाम से स्पार्क प्लाजा के प्रथम तल पर ट्रेवल्स एजेंसी का कार्यालय है। वह देश एवं अन्य देशो में यात्रा करने वाले लोगो के लिये टूर पैकेज बुकिंग का कार्य करता है। इसके लिए रितेश कि देश एवं विदेश में ट्रेवल एजेंटो सें संपर्क है।
दिल्ली स्थित युग हालीडे के संचालक कंचन कश्यप एवं अनिल शर्मा के साथ नेपाल, रितेश ने सिंगापुर एवं कश्मीर जाने वाले यात्रियों के लिये विभिन्न दिनों में बुकिंग कर कुल 3.39 लाख रू कंचन कश्यप एवं अनिल शर्मा के बताये अनुसार ऑनलाईन नेट बैकिंग के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेजा था। किन्तु उन लोगों ने द यात्रियों की बुकिंग न करते हुए बुकिंग की रकम को हड़प कर ठगी की । इस रिपोर्ट पर न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस ने धारा 420, 34 भादवि. का अपराध दर्ज कर पड़ताल शुरू की थी ।


