रायपुर

डब्लूआरएस की छात्राओं ने रविवि का किया भ्रमण
17-Aug-2023 4:41 PM
डब्लूआरएस की छात्राओं ने रविवि का किया भ्रमण

रायपुर, 17 अगस्त। शासकीय कन्या शाला डब्ल्यूआरएस की कक्षा 12वीं की छात्राओं ने पिछले दिनों रविवि का शैक्षणिक भ्रमण किया।  संयोजक प्रो. एल एस गजपाल  ने बालिकाओ को संबोधित एवं करियर के प्रति प्रोत्साहित किया।शैक्षणिक भ्रमण के दौरान बालिकाओं को कला विभाग, जैविकी शाखा, भूगर्भ विज्ञान, लॉ विभाग, फार्मेसी विभाग, मैथमेटिक्स विभाग, फिजिक्स विभाग का भ्रमण कराया गया। कुलपति डॉ. सच्चिदानंद शुक्ल ने बालिकाओं से अपने अनुभव साझा किये।  इस मौके पर शाला के प्राचार्य प्रवीर चटर्जी , बी एन झा , श्रद्धा शर्मा व रूम टू रीड से प्रतीक्षा मिश्रा, आरती पटेल,हिमानी वर्मा  आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट