रायपुर
सीएम ने पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी के निधन पर दुख व्यक्त किया
17-Aug-2023 4:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 17 अगस्त। अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी के निधन पर राज्यपाल हरिचंदन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री भोजवानी का लंबा सार्वजनिक जीवन रहा है और उन्होंने पूरा जीवन आम जनता के लिए समर्पित होकर कार्य किया।
राज्यपाल हरिचंदन ने स्वर्गीय भोजवानी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र और समाज की सेवा में समर्पित कर दिया। युवा पीढ़ी उनके कार्यों से सदैव प्रेरणा लेती रहेगी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें इस दु:खद घड़ी में शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


