रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 अगस्त। कांग्रेस चुनाव समिति की पहली बैठक कल 15 अगस्त को बुलाई गई है । बैठक में प्रत्याशी चयन के मापदंड तय होंने के संकेत हैं।
दावेदारों से आवेदन लेने की प्रक्रिया पर फैसला हो सकता है । बैठक में मुख्यमंत्री सहित 21 सदस्य शामिल होंगे । विधानसभाओ से आई शुरुआती रिपोर्ट पर भी चर्चा होगी ।
पिछले दिनों में सीएम भूपेश बघेल ने कहा था कि 71 में से दो तीन विधायकों की स्थिति ही कमजोर है। वहीं डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा था कि कुछ सीटिंग विधायकों को दोबारा टिकट नहीं मिलेगी।22 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष पीसीसी चीफ दीपक बैज को बनाया गया है। समिति में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डा चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव सहित आठ मंत्रियों को शामिल किया गया है। इनमें डिप्टी सीएम सिंहदेव ताम्रध्वज रविन्द्र चौबे, मोहम्मद अकबर, अनिला भेडिय़ा, जयसिंह अग्रवाल, मोहन मरकाम, रुद्रगुरु और शिवडहरिया शामिल हैं। इनके अलावा विधायक धनेन्द्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, अमितेश शुक्ल, विकास उपाध्याय, राजेश तिवारी, पारस चोपड़ा, युकां अध्यक्ष आकाश शर्मा एनएसयूआई अध्यत्रक्ष निरज पाण्डेय सेवा दल प्रमुख , और महिला कांग्रेस अध्यक्ष भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि 2018 की ही तरह प्रत्याशी चयन के लिए दावेदारों से आवेदन लिए जाएंगे। यह आवेदन ब्लॉक स्तर पर जमा करना होगा।


