रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 अगस्त। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित डिफेंस कारस्पोंडेंस कोर्स के लिए चयनित होने पर पत्रकार सुमन पांडे ,तजीन नाज को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि डिफेंस कारस्पोंडेंस कोर्स में चयन किसी भी पत्रकार के लिए बहुत गौरव का क्षण होता है। इस कोर्स के माध्यम से डिफेंस पत्रकारों को सेना की गतिविधियों की बारीक समझ बनती है और यह समझ सैन्य विषयक रिपोर्टिंग के लिए बहुत कारगर होती है।
उल्लेखनीय है कि रक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित इस विशेष कोर्स में थल सेना, वायु सेना और नौसेना की कार्यप्रणाली की बारीकियों की समझ बनती है। साथ ही रक्षा पत्रकारिता के लिए महत्वपूर्ण जानकारी इस कोर्स के माध्यम से प्राप्त होती है। यह कोर्स 20 दिनों का है। पहले नौसेना का प्रशिक्षण विशाखापटनम में उसके बाद पुणे, और अंत में जम्मु में थल सेना, और वायु सेना सेंटर में होगा। इसके लिए वे दोनों20 अगस्त को रवाना होंगे। रक्षा मंत्रालय के द्वारा कठिन चयन प्रक्रिया अपनाई जाती है।