रायपुर

गड़रिया समाज ने अहिल्या देवी को किया नमन्
14-Aug-2023 11:06 AM
गड़रिया समाज ने अहिल्या देवी को किया नमन्

रायपुर, 13 अगस्त। धनगर गड़रिया समाज के अराध्य देवी पुश्य स्लोक, प्रात:स्मरणीय राजमाता अहिल्या देवी होल्कर की पुण्यतिथि पर समाज के लोगों ने बोरिया खुर्द में अहिल्या देवी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष गोविन्द धनगर ने अहिल्या देवी के जीवन पर प्रकाश डालने का प्रयास करते हुए कहा मालवा साम्राज्य की प्रसिद्ध महारानी, राजमाता अहिल्या देवी की गौरव गाथा उनके उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ठ कार्यों के लिए विख्यात है जिन्हें भारतीय जन समूह े लोकमाता की संज्ञा दी है, ऐसी महान विरांगना के जीवन कार्य शैली हमे खेली है. प्रेरणा मिलती है।

धर्मनिष्ठा व कर्तव्य का पालन करते हुए, राज, देश व समाज की सेवा करे। आज पुण्यतिथि पर मैं उन्हें नमन् करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित करता हूँ।

वार्ड के प्रबुद्ध नागरिक के अलावा समाज के वरिष्ठ सदस्य रामभरोसा निव्हल, समारू राम, सचिव नरेन्द्र निव्हल, कोषाध्यक्ष दयाराम धनकर, कृपाराम धनकर, रेशम, देवेन्द्र धनगर, गौरव धनकर, व महिला प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष-यशोदा धनगर, सत्यभामा धनकर, निर्मला धनगर, सरस्वती बाई धनकर, दोपली घनकर व युवा वर्ग उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट