रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 अगस्त। छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार निर्वाचित विधायकों को उनके चुनावी घोषणा पत्र में मतदाताओं से किए गए वादों की ओर ध्यान आकृष्ट करने तथा उन कार्यों को चुनाव पूर्व पूर्ण कराने सद्बुद्धि यज्ञ हवन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 11 अगस्त को अंबेडकर चौक पर सद्बुद्धि यज्ञ किया गया।
कार्यक्रम के अंत में ईश्वर से प्रार्थना किया गया कि रायपुर ग्रामीण में अवैध शराब बिक्री बंद हो, स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती हो, आवास से वंचित को पट्टा देने का किया गया वादा पूरा किया जाए, गोठानो की व्यवस्था की जाए, आदि की ओर ध्यान आकृष्ट करने 14 सूत्री मांग पत्र सत्यनारायण शर्मा विधायक रायपुर ग्रामीण को सौंपा गयाद्य आगामी 13 अगस्त को साकरा में विधायक श्रीमती अनीता शर्मा के आवास में सद्बुद्धि यज्ञ घेराव किया जाएगा।