रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 अगस्त। गुढिय़ारी पुलिस ने व्यक्तिगत दस्तावेजों का दुरूपयोग कर बैंकों में खाता खुलवाकर फर्जी तरीके से करोड़ो का लेन-देन करने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग व्यक्तिगत दस्तावेज प्राप्त कर संबंधितों से बायोमेट्रिक मशीन में थम्ब लगवा लेते। और लेनदेन करते। इसके बदले इन्हें कमीशन मिलता।
इन आरोपियों के द्वारा लेन-देन में उपयोग किए गए बैंक खातों की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस के आशंका है कि ये लोग इन बैंक खातों में महादेव ऑनलाईन सट्टा एप के रूपयों का लेन-देन करते थे।
पुलिस ने थाना गुढिय़ारी में धारा 420, 34 भादवि. का अपराध दर्ज किया। राजेन्द्र कुमार भारती ने थाना गुढिय़ारी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह आदर्श नगर पहाड़ी चौक गुढिय़ारी रायपुर में रहता है तथा गुढिय़ारी स्थित भारत माता चौक पास सब्जी दुकान लगाता है। 3 मई को करीबन शाम 6 बजे भारत माता चौक में संजू और वैभव शुक्ला नामक व्यक्ति प्रार्थी के पास आकर जियो सिम में ऑफर आया है सिम बांट रहे है कहकर प्रार्थी से उसका आई.डी. पेनकार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साईज फोटो लेने के साथ ही उसके अंगुठे से थम्ब कराया तथा संजू नामक व्यक्ति ने राजेंद्र को जियो सिम दिया।


