रायपुर

घर में बड़े हॉल की जगह मंदिर बनवाइए, घर का माहौल भी भक्तिमय हो जाएगा-साध्वी
12-Aug-2023 7:20 PM
घर में बड़े हॉल की जगह मंदिर बनवाइए, घर का माहौल भी भक्तिमय हो जाएगा-साध्वी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 अगस्त। एमजी रोड स्थित जैन दादाबाड़ी प्रांगण में चल रहे मनोहरमय चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला में शनिवार को नवकार जपेश्वरी साध्वी शुभंकरा श्रीजी ने कहा कि आपको खाने में पसंद-नापसंद नहीं करना है, जो मिले वह खाना है। आज आप खाना खाने में नखरा दिखाओगे तो शरीर भी आपको अपने नखरे दिखाना चालू कर देगा। जीवन एक बार मिला है हमें इसे सार्थक बनाना है। अगर विद्यार्थी परीक्षा में फेल हो जाए तो उसका एक साल खराब हो जाता है लेकिन आप अपने जीवन की परीक्षा में फेल हो गए तो यह जीवन आपको फिर दोबारा नहीं मिलेगा। आज हमारे परिवार में 90 से 100 साल के बुजुर्ग भी हैं। लोग उन्हें देखकर कहते हैं कि इन्होंने तो असली घी काजू किशमिश बादाम खाया है इसीलिए वह बहुत मजबूत है। हम सभी बुजुर्गों को देखकर ऐसा कहते हैं पर कभी आपने सोचा है कि आपको किसने मना किया है, आप भी पुराना घी खाइए, काजू-किशमिश खाइए। आप भी पौष्टिक भोजन खाइए, लेकिन आपको डिश चाहिए, आपके नखरे है कि मुझे यह नहीं खाना, वह नहीं खाना है। भोजन में आप विकल्प चुन रहे हैं तो आप कर्म बांध रहे हैं। अपने पूर्वजों से आप अपनी तुलना करोगे तो आपको यह अंतर समझ में आ जाएगा कि उनके खाने पीने और आपके खाने पीने में कितना फर्क है। आप उतनी मेहनत भी नहीं कर रहे हो जितनी कि आपके दादा-परदादाओं ने की है।

साध्वीजी कहती है कि आज हम इतने मंदिर और इतने सारे प्रतिमाओं को देखते हैं और सोचते हैं कि भगवान के दर्शन करने के लिए हमें इतने सारे मंदिरों की क्या जरूरत है, सभी एक मंदिर में पूजा कर सकते हैं।


अन्य पोस्ट