रायपुर

परिचितों के दस्तावेजों से खाते खुलवा लाखों का लेनदेन करने वाले आठ युवक गिरफ्तार
12-Aug-2023 3:45 PM
परिचितों के दस्तावेजों से खाते खुलवा लाखों का लेनदेन करने वाले आठ युवक गिरफ्तार

मोवा में बर्न ब्लैक नामक ऑफिस खोला था, 14 लाख का ट्रांजेक्शन रूकवाया

   8 लाख के कंप्यूटर, एटीएम, लैपटॉप जब्त   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 अगस्त।
व्यक्तिगत दस्तावेजों का दुरूपयोग कर बैंकों में खाता खोलकर फर्जी तरीके से करोड़ों रूपयों का लेन-देन करने वाले एक अंतरराज्यीय आरोपी सहित कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियोंने बकायदा पण्डरी मोवा में बर्न ब्लैक नामक ऑफिस खोला हुआ था। और ये लोगों को लोन दिलाने सहित कई लुभावने स्कीम बताकर  लोगों से उनके व्यक्तिगत दस्तावेज लेकर बिना जानकारी दिए उनके व्यक्तिगत दस्तावेज एवं नाम का उपयोग कर बैंकों में खाता खुलवाते थे। और उन बैंक खाताओं का पासबुक, चेकबुक एवं एटीएम कार्ड अपने पास रख लेते और  बैंक खाता में अपने व्यक्तियों के मोबाईल नम्बर जोड़ देते थे। इसके जरिए बैंक खातों में अवैध तरीके से  सट्टे के करोड़ों रूपयों का लेन-देन करते थे। उनके पास से नगद 14,44,000 रूपये, 21  मोबाइल फोन, 5 पासबुक, 12 एटीएम कार्ड, 12 चेक बुक, 3  लैपटॉप, 2  कम्प्यूटर सिस्टम एवं 3 डायरी  जब्त किया गया है। इनकी कुल कीमत 22 लाख रूपये है।
इनके बैंक खातों के विस्तृत जांच की जा रही है। खमतराई पुलिस ने धारा 420, 34 भादवि एवं छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7 एवं 8 का अपराध दर्ज किया है।

अपने साथ हुई ऐसी धोखाधड़ी पर त्रिमूर्ति नगर निवासी अरूण जाल ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया था। पेशे से वेल्डर अरूण  की पत्नी संगीता जाल, रजत अग्रवाल के घर में एक साल पूर्व काम करती थी। और इसी वजह से रजत अग्रवाल से पहचान हुई थी। रजत अग्रवाल से करीबन 2 माह पूर्व वॉल्टियर गेट डीआरएम ऑफिस के पास मुलाकात कर बोला कि उसे अर्जेन्ट में बैंक खाता की जरूरत है जिसमें कुछ दिन लेन-देन करने के बाद वह उसे वापस कर देगा। अरूण ने  उस पर विश्वास कर उसके बताए अनुसार अपना पेन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो दिया। और  रजत अग्रवाल एफडीएफसी बैंक ब्रांच देवेन्द्र नगर का फार्म लाकर अरूण के नाम  खाता खुलवाया तथा उसकी पत्नी संगीता जाल का भी इसी प्रकार एचडीएफसी बैंक में खाता खुलवाया और बाद में खाता का पासबुक, एटीएम कार्ड अपने पास रखा तथा खातों में मोबाइल नंबर भी रजत अग्रवाल ने डलवाया, किसका नम्बर डलवाया इस संबंध में प्रार्थी को कुछ नहीं बताया। इसी दौरान कुछ दिन बाद रजत अग्रवाल ने अरूण को उसका बैंक खाता बंद होने की जानकारी दी। जिस पर वह एचडीएफसी बैंक देवेन्द्र नगर शाखा जाकर पता किया तो बैंक मैनेजर ने उसके खाते में अत्यधिक पैसों का ट्रांजेक्शन होने से बंद करना बताया। अरूण ने रजत अग्रवाल से उक्त बैंक खातों में हुए ट्रांजेक्शन के बारे में पूछा तो रजत अग्रवाल ने टाल-मटोल किया। इस पर रजत अग्रवाल के विरूद्ध थाना खमतराई में  धारा 420 सा अपराध दर्ज कराया। 

साईबर यूनिट खमतराई पुलिस ने अरूण, संगीता से विस्तृत पूछताछ कर रजत की पतासाजी कर पकड़ा। 

पूछताछ में रजत अग्रवाल द्वारा अपने साथी हिमांशु सिंह, मंटू मांझी, मदन कुमार यादव, मोहम्मद उमैर, मोहित टांक, मोहम्मद फरहान एवं उपेन्द्र दास के साथ मिलकर धोखाधड़ी स्वीकारा।पुलिस ने इन सभी को पकड़ा।

ये हैं आरोपी 
1. रजत अग्रवाल पिता रमेश अग्रवाल उम्र 29 साल निवासी देवेन्द्र नगर  रायपुर।
2. हिमांशु सिंह पिता शैलेन्द्र सिंह उम्र 24 साल निवासी अमन नगर मोवा  पण्डरी ।
3. मन्टू मांझी पिता श्याम लाल मांझी उम्र 29 साल निवासी खरियार रोड उड़ीसा।
4. मदन कुमार यादव पिता वासुदेव यादव उम्र 25 साल निवासी कृषक नगर जोरा, तेलीबांधा।
5. मोह. फरहान पिता मोह. युसूफ उम्र 28 साल निवासी राजातालाब सिविल लाईन।
6. मोह. उमैर पिता मोह. सलीम उम्र 19 साल निवासी ग्राम केसला थाना खरोरा।
7. उपेन्द्र दास पिता चैतु दास उम्र 32 साल निवासी बालपुर थाना सरसींवा सारंगढ़।
8. मोहित टांक पिता रसींक टांक उम्र 29 साल निवासी मोवा सड्डू पण्डरी रायपुर।
 


अन्य पोस्ट