रायपुर
अपने परिचित दंपत्ति के नाम से खाता खुलवा किया लेनदेन, 420 दर्ज
12-Aug-2023 2:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 अगस्त। खमतराई पुलिस ने कल रात 420 का एक मामला दर्ज किया है। इसमें आरोपी ने अपने परिचित दंपत्ति के नाम से खाता खुलवाकर लेनदेन किया। पुलिस के मुताबिक 15 मई से 15 जुलाई के बीच यह बे हिसाब लेनदेन किया गया था। त्रिमूर्ति नगर निवासी अरूण जाल के साथ रजत अग्रवाल नाम के युवक ने यह धोखाधड़ी की। 15 मई को पूर्वान्ह 11 बजे रजत ने अरूण से अर्जेंट बैंक खाते की जरूरत बताकर अरूण और उसकी पत्नी संगीता जाल के नाम से एचडीएफसी बैंक में खाता खुलवाया। और जाल दंपत्ति के नाम का पासबुक, एटीएम कार्ड स्वयं हासिल किया और फिर 15 जुलाई तक अरूण के धोखे में रखकर अवैध तरीके से बहुत अधिक रकम का लेनदेन किया। इसकी जानकारी लगने पर अरूण ने रिपोर्ट दर्ज कराया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे