रायपुर

कल से फिर बरस सकते हैं बादल
12-Aug-2023 2:32 PM
कल से फिर बरस सकते हैं बादल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 अगस्त।
कीचड़, जलभराव से थोड़ी राहत के बाद कल से फिर 13 अगस्त से मानसून द्रोणिका  पूर्वी छोर बंगाल की खाड़ी की ओर जाने की संभावना है। इसके कारण मानसून की गतिविधि में थोड़ी वृद्धि होने की संभावना है।इस समय मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर अमृतसर, चंडीगढ़, बहराइच, मुजफ्फरपुर, बालूरघाट और उसके बाद पूर्व की ओर मणिपुर तक विस्तारित है। 

एक ऊपरी हवा का चक्रवात  उत्तर-पूर्व उत्तर प्रदेश और उससे लगे उत्तर-पश्चिम बिहार के ऊपर 3.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक अन्य  ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी -तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर 4.5 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में कल  अगस्त को एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात भी होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

बारिश थमते ही उमस बढ़ी

राजधानी रायपुर में बारिश थमते ही अब अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है और उमस भी बढऩे लगी है। शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।
 


अन्य पोस्ट