रायपुर

व्याख्याताओं को नियुक्तियां
12-Aug-2023 2:28 PM
व्याख्याताओं को नियुक्तियां

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 अगस्त।
मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने नियुक्ति पत्र वितरित किए ।शिक्षक भर्ती-2023 व्याख्याताओं को नियुक्ति पत्र दिये।विशेष भर्ती अभियान चलाकर  शिक्षकों की भर्ती की गयी है।हायर सेकेंडरी सह आईटीआई ट्रेड प्रमाण पत्र भी वितरित किए।मुख्यमंत्री के निर्देश पर हायर सेकंडरी के साथ  आईटीआई कोर्स शुरू किया गया है।मुख्यमंत्री बघेल ने संबोधित करते हुए कहा कि 12वीं के साथ आईटीआई का प्रमाण पत्र मिलने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।छत्तीसगढ़ की तर्ज पर भारत सरकार 12वीं के साथ आईटीआई कराने पर विचार कर रही और हमने आज प्रमाण पत्र भी वितरित कर दिए।बेरोजगारी भत्ता देने से ज्यादा खुशी रोजगार देने में होती है।


अन्य पोस्ट