रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 अगस्त। राजधानी की उत्तर विधानसभा में आज दोपहर अगले चुनाव में जीत हासिल करने कृषि मंडी प्रांगण पंडरी में संकल्प शिविर आयोजित किया है। इसमें सीएम भूपेश बघेल मुख्य अतिथि हैं। उससे पहले दो बार के विधायक कुलदीप जुनेजा को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा।
लोगों ने जुनेजा वापस जाओ वापस जाओ के नारे लगाने लगे। इस विरोध प्रदर्शन का वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमे कुलदीप को आगे आगे और पीछे नारे लगाते लोगों को देखा जा सकता है । दूसरी एक और वीडियो वायरल है जिसमें कार्यकर्ता, जुनेजा तुम संघर्ष करों हम तुम्हारे साथ हैं के नारे लग रहे हैं। बताया जा रहा है कि जुनेजा मोहल्ले में जनसम्पर्क में निकले थे लेकिन लोग काम न होने की वजह से भडक़ गए और विधायक को वापस जाने को मजबूर कर दिया।ये मोहल्ले के लोग सुभाष चंद्र बोस वॉर्ड 31 के हैं जिनका पारा तब सातवें आसमान पर पहुँच गया जब ये साढ़े चार साल तक अपने इस क्षेत्र की जनता का हाल नहीं पूछा न ही परेशानी में खड़े हुए।
इस संबंध में विधायक ने कहा कि रावण दहन को लेकर हमेशा विवाद की स्थिति रही है। इस ढ्ढज्1द्ग आयोजन के लिए मैने पूर्व पार्षद राकेश धोतरेे की समिति की अनुशंसा कर दी है ।वहीं वर्तमान भाजपा पार्षद रोहित साहू भी आयोजन की तैयारी कर रहे हैं,और उनके समर्थक भाजपाइयों ने नारेबाजी की, न कि मोहल्लवासियों ने।


