रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 अगस्त। विधानसभा इलाके में राह चलते से मोबाइल लूट करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से लूट का मोबाइल और घटना में प्रयुक्त दोपहिया को जब्त किया।
जगदीश राज ने थाना विधानसभा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 31 जुलाई को शाम राजू ढाबा के पास सर्विस रोड में टहल रहा था इसी दौरान दोपहिया वाहन सवार कुछ व्यक्ति पीछे से आकर उसके हाथ में रखे मोबाईल फोन को झपट्टा मारकर छीनकर फरार हो गए। जिस पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ 23 धारा 356, 379, 34 भादवि. का अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। वहीं पास लगे सीसीटीव्ही कैमरा फुटेज से लूटेरों की पतासाजी की गई। इसी दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिलने पर खमतराई निवासी सचिन सिंग उर्फ गोलू की पतासाजी कर पकड़ा। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी शिवम सोनी एवं मुकेश साहू के साथ मिलकर चोरी करना बताया। जिस पर पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शिवम सोनी एवं मुकेश साहू की भी पतासाजी कर पकड़ा। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का मोबाईल और दोपहिया वाहन सीजी/04/पीए/0271 जप्त कर कार्रवाई की गई।


