रायपुर
प्रार्थी राजेन्द्र भारती
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 अगस्त। राजधानी में एक युवक से करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। गुढिय़ारी निवासी युवक से करोड़ो रूपए की ठगी का शिकार हो गया। ठग ने सिम लेने दिए कागजात लेकर फर्जी तरीके से बैंक खाता खोल किया था करोड़ों का ट्रांजेक्शन किया था। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक आदर्श नगर निवासी राजेंद्र कुमार भारती ने थाना जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह तीन महीने पहले भारत माता चौक के पास जिओ मोबाइल सिम खरीदने स्टॉल लगाया गया था। जहां पर संजू और वैभव शुक्ला ने उसे जियों सिम देने के लिए आधार कार्ड, पेन कार्ड, फिंगर प्रिंट और पासपोर्ट साईज के फोटो जमा करवाएं। जिसके बाद उसे जियो का सिम दिया था। जिसमें दिए गए दस्तावेज से आरोपी ने फर्जी तरीके से उत्कर्ष स्माल फाइनेंश में उसके नाम से खाता खुलवाया था। जिससे वे करोड़ों रूपए का ट्रंाजेक्शन करते रहे। इस बात की जानकारी होने पर राजेंद्र ने इसकी रिपोर्ट गुढिय़ारी थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 420, 34 का अपराध दर्ज किया।
पुलिस ने संजू और वैभव शुक्ला के निशानदेही पर उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार किया। खाते में पैसों की लेनदेन को लेकर पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।