रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 अगस्त। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में मंडली शिवशक्ति अवतार सेवा संस्थान और वसुधैव कुटुंबकम फाउंडेशन द्वारा ‘मिशन 1 लाख वंदे मातरम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम देशभर के 16 राज्यों में आयोजित किया गया।
रायपुर को मुख्य केंद्र बनाया गया, जिसमें ऑफलाइन के साथ अन्य राज्यों से लोग ऑनलाइन के माध्यम से जुड़े. जिन्हें मिलाकर लगभग 2 लाख लोग जुड़े। बता दे कि संस्था ने 2019 में 15 किलोमीटर तक तिरंगा फैलाकर पहले भी ऐसे ही इतिहास रचा है।इस कार्यक्रम में लोगों ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। जिसमें स्कूली बच्चे, समाजक संगठनों से जुड़े लोग और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
कार्यक्रम का आगाज झांकी निकाल कर किया गया और मंच पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी। इसके बाद सभी ने एक सूर में राज्य गीत अरपा पैरी के धार गया और उसके बाद वंदे मातरम गाकर ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया और इसके जल्द ही वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा।इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है।