रायपुर

व्याख्याता एलबी टी संवर्ग की वरिष्ठता सूची जारी
11-Aug-2023 2:52 PM
व्याख्याता एलबी  टी संवर्ग की वरिष्ठता सूची जारी

रायपुर, 11 अगस्त। व्याख्याता एलबी टी संवर्ग की 1 अप्रैल  की स्थिति में प्रावधिक वरिष्ठता सूची जारी कर दी गई है। वरिष्ठता सूची विभागीय वेबसाईट eduportal.cg.nic.in पर अपलोड की जा रही है। सभी संभागीय संयुक्त संचालक एवं जिला शिक्षा अधिकारी उक्त वरिष्ठता सूची को अपने कार्यालय के सूचना पटल पर संबंधितों के अवलोकन के लिए अनिवार्य रूप से चस्पा करना के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि समस्त जिला शिक्षा अधिकारी अपने अधीनस्थ कार्यालयों के माध्यम से उक्त वरिष्ठता सूची में अंकित जानकारी उनके जिले में पदस्थ व्याख्याता एलबी टी संवर्ग की सेवा अभिलेखों में अंकित जानकारी से मिलान कर परीक्षण करें। जानकारी सही होने की स्थिति में प्रमाण पत्र तथा यदि जानकारी में नाम छूट गया है अथवा भिन्नता की स्थिति है तो त्रुटि सुधार  30 जून 23 तक उपलब्ध कराना था । 
 


अन्य पोस्ट