रायपुर
14 में से 8 प्रोजेक्ट में 47 महीने तक की देरी हुई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नई दिल्ली/रायपुर, 11 अगस्त। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की संसद में पेश की गई ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि
स्वदेश दर्शन योजना के क्रियान्वयन में अनियमितताएं हैं। ऑडिट के लिए चुने गए 14 प्रोजेक्ट में से आठ प्रोजेक्ट पूरे होने में 22 महीने से लेकर 47 महीने तक की देरी हुई। छह प्रोजेक्ट अभी भी बाकी हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्यों ने काम देने तक में 11 महीने से लेकर 58 महीने तक की देरी की। स्वदेश दर्शन योजना के तहत देश में पर्यटन के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए मंत्रालय ने 15 पर्यटन सर्किट की पहचान की थी। इनके विकास के लिए कुल 76 प्रोजेक्ट मंजूर किए गए।
प्रोजेक्ट के तहत छत्तीसगढ़, बिहार, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड में काम होने थे।
15 पर्यटन सर्किटों में हिमालय सर्किट, उत्तर पूर्व सर्किट, कृष्णा सर्किट, बौद्ध सर्किट, तटीय सर्किट, रेगिस्तान सर्किट, जनजातीय सर्किट, इको सर्किट, वन्यजीव सर्किट, ग्रामीण सर्किट, आध्यात्मिक सर्किट, रामायण सर्किट, हेरिटेज सर्किट, तीर्थंकर सर्किट और सूफी सर्किट शामिल हैं।
योजना आयोग, वित्त मंत्रालय की आपत्ति के बावजूद शुरू
ऑडिट रिपोर्ट में कहा गया है कि यह प्रोजेक्ट योजना आयोग और वित्त मंत्रालय की आपत्ति के बावजूद शुरू किए गए। मंत्रालय ने कोई व्यवहार्यता (फिजिबिलिटी) अध्ययन किए बिना प्रोजेक्ट तैयार किया। इससे प्रोजेक्ट में देरी हुई। पर्यटन मंत्रालय ने कैबिनेट की मंजूरी लिए बिना ही इस प्रोजेक्ट के लिए फंड मंजूर कर दिया। जबकि रूल्स के मुताबिक 1000 करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट के लिए कैबिनेट की मंजूरी जरूरी होती है। 15 में से 14 साइटों के लिए डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट ही तैयार नहीं थी। फिर भी प्रोजेक्ट शुरू कर दिए गए। मंत्रालय ने ग्रामीण सर्किट के विकास पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया। 31 मार्च 2022 तक ग्रामीण सर्किट पर कुल 30.84 करोड़ रुपए खर्च किए गए। यह कुल खर्च का केवल 0.73 फीसदी था।
मंत्रालय ने किन स्थानों का विकास होना है उन्हें चुनने में सक्रिय भूमिका नहीं निभाई। राज्य सरकारों की रिपोर्ट पर भरोसा किया। प्रोजेक्ट में बड़ी संख्या में साइट्स चुन ली गईं। 76 परियोजनाओं के तहत 243 जिलों में 910 साइट्स और 6,898 ष्टशठ्ठह्यह्लद्बह्लह्वद्गठ्ठह्ल (घटक) चुन लिए गए। इससे मंत्रालय/राज्य सरकारें सभी साइट्स पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे सकीं। इस कारण समय पर मंजूरी मिलने, निगरानी में, साइट निरीक्षण करने में और कार्य सौंपने में देरी हुई कई साइट्स को बदलना या छोडऩा पड़ा।
प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद चुनी गई सभी 14 परियोजनाओं की ष्ठक्कक्र बनीं। इनमें खामियां थीं। परिणामस्वरूप, कई परियोजनाओं में लागत बढ़ गई। राज्य सरकारों/ काम कर रही एजेंसियों के पास केंद्र सरकार का पैसा पढ़ा रहा। मंत्रालय ने राशि की वसूली के लिए कोशिश नहीं की। भुगतान में अनियमितता के कारण ठेकेदारों को 19.73 करोड़ का अनुचित लाभ हुआ। राज्य सरकारों ने ?51.56 करोड़ रुपए बिना जरूरत खर्च किए। इसका जवाब पर्यटन मंत्रालय ने नहीं मांगा।
काम बिना टेंडर निकाले सौंपे
ऑडिट रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य सरकारों ने प्रोजेक्ट से जुड़े कार्य, बिना टेंडरिंग के और सिर्फ नामांकन के आधार पर दे दिए । 14 में से 6 प्रोजेक्ट में अनुमोदित ष्ठक्कक्र के विपरीत काम हुए। पर्यटन मंत्रालय ने यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम नहीं उठाए कि राज्य सरकारें बनाई गई संपत्तियों का स्थायी तरीके से उचित संचालन, रखरखाव और कार्यस्थल निरीक्षण करें। इसके कारण साइट की हालत खराब हो गई ।
कन्सल्टेंट ने जिम्मेदारियां नहीं निभाई
कार्यक्रम प्रबंधन सलाहकार के रूप में अर्नस्ट एंड यंग की नियुक्ति में भी अनियमितता हुई थी। मंत्रालय ने चयन के लिए ओपन टेंडर प्रोसेस का पालन नहीं किया। इस कारण 2.39 करोड़ रुपए बिना जरूरत खर्च किए गए। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि अर्न्स्ट एंड यंग ने जिम्मेदारी नहीं निभाई। इसके कारण पर्यटन मंत्रालय को ष्ठक्कक्र तैयार करने में अतिरिक्त खर्च करना पड़ा।
पर्यटन मंडल का दावा पहला चरण पूरा
स्वदेश दर्शन योजना का पहला चरण 2018 में शुरू हुआ था। छत्तीसगढ़ ने ट्राइबल टूरिज्म सर्किट का निर्माण को स्वीकृति मिली थी। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इसका पहला चरण 27 अप्रैल 2022 को पूरा कर लिया गया। इस पर 94.23 करोड़ रुपए खर्च किए गए। इस समय इसके दूसरे चरण का काम चल रहा है। विभाग के अनुसार नवम्बर 2022 को मुख्य सचिव अमिताभ जैन के समक्ष पर्यटन विभाग, पर्यटन मंडल ने एक प्रेजेटेंशन भी दिया। इसमें किए जाने वाले कार्यों को प्रस्तुत किया गया था। इस दूसरे चरण को छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग इको टूरिज्म सर्किट के नाम से तैयार करेगा। इसमें चिल्फी, अचानकमार, अमरकंटक, हसदेव बांगो डेम में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार शामिल है। इस पर 81.26 करोड़ रुपए खर्च का आंकलन किया गया है।