रायपुर

झीरम जांच आयोग का कार्यकाल और छह महीने
10-Aug-2023 6:15 PM
 झीरम जांच आयोग का कार्यकाल और छह महीने

रायपुर, 10 अगस्त। झीरम न्यायिक जांच आयोग का कार्यकाल और छह महीने के लिए बढ़ा दिया है। आयोग का कार्यकाल आज समाप्त हो रहा था। इसे देखते हुए सरकार ने आयोग का कार्यकाल 11 अगस्त से 10 फरवरी 24 तक के लिए बढ़ा दिया है। इससे पहले इसी वर्ष फरवरी में आयोग का कार्यकाल बढ़ाया गया था। इस संबंध में सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बता दें कि कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर 25 मई 2013 को बस्तर की झीरम घाटी में हुए एक नक्सली हमले में 31 लोग मारे गए थे। इसमें कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार पटेल, उनके पुत्र दिनेश पटेल, दिग्गज नेता महेंद्र कर्मा, उदय मुदलियार जैसे नाम भी शामिल थे। इस हमले में पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिनका बाद में इलाज के दौरान निधन हो गया। तत्?कालीन सरकार ने इस घटना की जांच के लिए न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा की अध्?यक्षता में एक सदस्?यीय जांच आयोग का गठन किया था। 2018 में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद मौजूदा कांग्रेस सरकार ने आयोग का पुनर्गठन किया।


अन्य पोस्ट