रायपुर

महंगाई राहत के मामले में पेंशनरों के साथ अन्याय
10-Aug-2023 6:09 PM
महंगाई राहत के मामले में पेंशनरों के साथ अन्याय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 अगस्त। प्रदेश भर के बुजुर्ग पेंशनरों ने गुरुवार को नवारायपुर के मंत्रालय भवन के सामने प्रदर्शन किया। वे लोग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49 को विलोपित करने तथा केन्द्र के समान केन्द्र के देय तिथि से  महंगाई राहत देने की मांग कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त फेडरेशन के आव्हान पर  पेंशनर्स फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र नामदेव एवं  पेंशनर संगठनों के प्रांताध्यक्ष क्रमश: छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ के डॉ डी पी मनहर, पेंशनर्स एशोसिएशन छत्तीसगढ़ के यशवंत देवान, छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के आर पी शर्मा,भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के जे पी मिश्रा तथा पेंशनर्स समाज कांकेर जिला इकाई के अध्यक्ष ओ पी भट्ट ने नेतृत्व किया।


अन्य पोस्ट