रायपुर
सूखा और गीला कचरा पृथक करने अब बड़ा अभियान, नगर निगम ने जारी किया टोल फ्री नंबर
10-Aug-2023 6:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 10 अगस्त। घर व व्यावसायिक परिसर से निकलने वाले गीले व सूखे कचरे के पृथक्करण के लिए रायपुर नगर निगम एक अभिनव पहल करने जा रहा है । दिल्ली सहित अन्य महानगरों की तजऱ् पर अब सूखा कचरा केवल बुधवार और रविवार को ही कचरा वाहन में लिए जाएँगे , सप्ताह के शेष दिवसों में केवल गीले कचरे लिए जाएँगे। इस अभियान को कचरा पृथक्करण के लिए राष्ट्रीय रैंकिंग में रायपुर को बेहतर स्थान पर लाने एक बड़े और महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है । प्रारंभिक तौर पर हर जोन के एक वार्ड में यह अभियान संचालित होगा और मूल्यांकन के बाद इसे सभी वार्ड में लागू किया जाएगा । ज्ञात हो कि इस बार कचरों के पृथक्करण को नगर निगम इस बार बहुत गंभीरता से ले रहा है । सूखे व गीले कूड़े के समुचित पृथक्करण न होने से शहर की रैंकिंग न बिगड़े ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


