रायपुर

हिन्दू हाईस्कूल की छात्राओं को साइकिल वितरित
10-Aug-2023 6:06 PM
हिन्दू हाईस्कूल की छात्राओं को साइकिल वितरित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 अगस्त। प्यारेलाल यादव शासकीय हिंदू उ. मा. विद्यालय रायपुर से सरस्वती साइकिल योजना के तहत विद्यालय की कक्षा नौ की छात्राओं को साइकिल वितरित की गई।

इस अवसर पर पी आर अहिर एवं शाला विकास समिति के सदस्य सुनील शर्मा एवं शाला के प्रचार  आरके देशमुख व विद्यालय के वरीष्ठ व्याख्याता  राजीव वर्मा उपस्थित थे।

इस संस्था में विगत वर्षों से बालिकाओं के अध्यापन की भी व्यवस्थाकी गयी है और कक्षा नौ में पांच छात्राएं अध्ययनरत है छात्राएं साइकिल पाकर बहुत खुश है।


अन्य पोस्ट