रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 अगस्त। गोलबाजार इलाके में रविभवन स्थित मां शिक्त मोबाइल शॉप में चोरी हो गई। अज्ञाज चोर दुकान का शटर का ताला तोडक़र अंदर रखा मोबाइल और नगदी 20 हजार रूपए की चोरी कर ले गया। घटना मंगल- बुध की रात का है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दुकान के संचालक रूपचंदानी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अमलीडीह में रहला है। और रविभवन में उसकी मोबाइल का शॉप है। जहां पर बुधवार की रात में चोरी हो गई। कोई अज्ञात चोर दुकान का शटर खोलकर अंदर रखा मोबाइल और नगदी का चोरी कर ले गया। दूसरे दिन दुकान आने पर देखा तो दुकान का ताला टूटा हुआ था। और अंदर रखा सामान वहां नहीं था।
गल्ले में रखे 20 हजार रूपए भी नहीं थे। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर भी कुछ पता नहीं चलपाया। जिस पर रूपचंदानी ने थाना जाकर इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ 457, 380 का अपराध दर्ज किया है। वहीं रूपचंदानी और आसपास के लोगों से पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है।
इधर न्यूराजेंद्र नगर इलाके में हिमालया हाईटस् के पार्किंग में रखी बाइक चोरी हो गया। कोई अज्ञात चोर बाइक का लॉक खोल उसे चुरा ले गया। इसकी रिपोर्ट चेतन मिश्रा ने थाना में दर्ज कराई कि वह हिमालया हाइटस् फेस -2 में रहता है। जो अपनी बाइक सीजी 10 ईजे 0223 को वहीं पार्किंग में रखा हुआ था। जिसे को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 का अपराध दर्ज किया है। वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ कर अज्ञात चोर की तलाश की जा रही है।


