रायपुर

पहली एफआईआर से साइबर थाना शुरू
10-Aug-2023 3:45 PM
पहली एफआईआर से साइबर थाना शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 अगस्त।
मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने  प्रदेश के 5 रेंज रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा एवं बस्तर में रेंज साइबर थाना का वर्चुअल र उद्घाटन किया । इस मौके पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय भी मौजूद रहे। एडीजी तकनीकी सेवाएं प्रदीप गुप्ता ने सीएम व अतिथियों को थाने की वर्किंग से अवगत कराया । आज पहले दिन पहला साइबर ठगी का मामला दर्ज किया गया । क्रेडिट कार्ड से लोन दिलाने के नाम पर पीडि़त से 9.50 लाख की ठगी हो गई ।

 पुलिस मुख्यालय ने रेंज साइबर थाना के संचालन के लिए एसओपी जारी किया है। रेंज साइबर पुलिस थाना में साइबर अपराध से संबंधित ऐसे प्रकरण जिनमें अत्यधिक राशि की हानि हुई हो अथवा अत्यंत जटिल प्रकृति का हो, पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा व नियंत्रक पुलिस महानिरीक्षक की अनुमति से ही प्रथम सूचना पत्र दर्ज कर विवेचना करेगा । रायपुर रेंजव साइबर थाना गंज परिसर स्थित एन्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट रायपुर भवन में संचालित होगा। इसमें रायपुर रेंज के रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद एवं बलौदा बाजार-भाटापारा जिले शामिल किए गए है ।ऑनलाईन फाईनेंशियल फ्रॉड तथा सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों से होने वाले फ्रॉड की शिकायत पूर्व की तरह जिले के संबंधित थानों एवं साइबर सेल में स्वीकार करने के साथ ही उनका निराकरण किया जाएगा।यह  साइबर थाना अपने रेंज के जि़ले के थानों को आवश्यक तकनीकी मदद भी देगा।

रायपुर रेंज साइबर थाना उद्घाटन के दौरान आईजी, रतन लाल डांगी, एसएसपी प्रशांत अग्रवाल समेत पुलिस के सभी अधिकारी 
मौजूद रहे।

पहली ठगी का मामला दर्ज
कुम्हारी निवासी रोहित साहू का बैंक खाता पण्डरी मोवा, रायपुर ब्रांच स्थित एक्सिस बैंक में है। 12 जून को को प्रार्थी के मोबाईल फोन में एक्सिस बैंक के टोल फ्री नम्बर 18605005555 सेे किसी अज्ञात धारक द्वारा फोन कर क्रेडिट कार्ड संबंधी जानकारी दी जा रही थी इसी दौरान प्रार्थी के उक्त बैंक खाता में अलग-अलग किश्तो में लगभग 05 लाख रूपये क्रेडिट हुए उसके पश्चात् लगभग 04 लाख रूपये डेबिट भी हो गये। जिस संबंध में प्रार्थी द्वारा बैंक में जानकारी दी गई जिस पर बैंक द्वारा प्रार्थी के बैंक खाते को ब्लॉक कर दिया गया था। 
 


अन्य पोस्ट