रायपुर
आयुषी को हावर्ड विवि से मास्टर ऑफ लॉ की उपाधि
09-Aug-2023 4:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 अगस्त। छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी सुश्री आयुषी द्विवेदी ने विश्व विख्यात हावर्ड विश्वविद्यालय, अमेरिका से मई 2023 में मास्टर ऑफ लॉ (एल.एल.एम.) की उपाधि हासिल की है। आयुषी द्विवेदी प्रारंभिक शिक्षा से ही मेधावी छात्रा रही है। उन्होंने वर्ष 2018 बैच में हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, रायपुर से बी.ए.एल.एल.बी. (आनर्स) की उपाधि उच्च श्रेणी से प्राप्त की, जिसमें उन्हें 12 गोल्ड मेडल प्राप्त हुये थे। आयुषी के पिता डॉ. आर. के. द्विवेदी इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में प्राध्यापक हैं तथा माता श्रीमती कृष्णा द्विवेदी गृहणी हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


