रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 अगस्त। भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल में स्वीकृत पांच साइबर थानों में से एक यानी पहला थाना 10 अगस्त को राजधानी में शुरू हो रहा है। सीएम भूपेश बघेल गंज थाना परिसर में इसका उद्घाटन करेंगे ।
राज्य सरकार ने पीएचक्यू में स्टेट साइबर मुख्यालय के अलावा पांच पुराने रेंज के लिए ये थाने मंजूर किए थे। पीएचक्यू में तो शुरू गया है । कल से राजधानी में शुरू हो रहे साइबर थाना यूनिट का गठन कर दिया गया है। एक थानेदार के साथ 13 पुलिस कर्मचारियों की पोस्टिंग की गई है। निरीक्षक समेत सभी स्टाफ आइटी एक्ट से जुड़े मामलों में सीधे शिकायत लेने के बाद कार्रवाई यहीं से करेंगे। धोखाधड़ी की धारा के तहत अपराध की जगह अब आइटी एक्ट के तहत अपराध कायम किया जाएगा।
साइबर सेल में ही पदस्थ निरीक्षक गौरव तिवारी को प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक गौरव तिवारी के अंडर में एक एएसआइ समेत 13 पुलिसकर्मी शामिल रहेंगे। इन्हीं की अगवाई में साइबर एक्ट से जुड़े मामलों में छानबीन की कार्रवाई होगी। शुरुआत में जो आइटी एक्ट से जुड़े हैं, उन पर कार्रवाई करने के लिए सिस्टम बनाया जाएगा।