रायपुर
ओटीपी पूछकर निकाल लिए 1.61 लाख रूपए
09-Aug-2023 3:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 अगस्त। बंद क्रेडिट कार्ड शुरू करने ओटीपी मांग कर डेढ़ लाख की आनलाइन ठगी का मामला दर्ज किया गया है। आरंग पुलिस ने मंगलवार को धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया । पुलिस के मुताबिक ग्राम बैहार निवासी शब्द शरण साहू ने 17 जुलाई को रात 9.30 के अपने साथ हुई धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। फोन नंबर 9279893578, 7029674113 के धारक ने रात 9.30 बजे शब्द साहू को कॉल कर क्रेडिट कार्ड बंद होने की जानकारी दी गई ।पुन: शुरू करने फोनधारक ने ओटीपी भेजा और उस आधार पर साहू के एकाउंट से 1,61,112 रूपए विथड्राल कर आनलाइन ठगी को अंजाम दिया। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश शुरू कर दी है ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे