रायपुर

अपनी कंपनी का ट्रेड मार्क चोरी कर अपना कारोबार कर रहे कर्मचारी पर 420
09-Aug-2023 3:31 PM
अपनी कंपनी का ट्रेड मार्क चोरी कर अपना कारोबार कर रहे कर्मचारी पर 420

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 अगस्त।  कंपनी के ट्रेड मार्क की चोरी कर पत्नी के नाम से कारोबार कर रहे कर्मचारी के विरूद्ध सरस्वती नगर पुलिस ने धारा 420,408 का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक चौबे कालोनी निवासी यशवर्धन अग्रवाल( 40) जय अंबे इंडोकेम का संचालक है।

कंपनी में शशिकांत गुप्ता कार्यरत है। शशि ने मार्च से 8 जुलाई के बीच कंपनी के ट्रेडमार्क चोरी कर पत्नी सीमा गुप्ता के नाम से फर्जी कूटरचित कर उपयोग कर उसी ब्रांड का सामान मार्केट में बेचता रहा। इसकी जानकारी मिलने पर यशवर्धन ने रिपोर्ट दर्ज कराई। 
 


अन्य पोस्ट