रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 8 अगस्त। हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय रायपुर, राष्ट्रीय महिला आयोग के संयुक्त तत्वाधान में छात्राओं के लिए क्षमता निर्माण और व्यक्तित्व विकास विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजन एचएनएलयू परिसर में किया गया।
इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के 7 कॉलेजों से जिसमें सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति महाविद्यालय 50 छात्राओं ने भाग लिया 300 से भी अधिक छात्राएँ सम्मिलित हुए थी।
उद्घाटन समारोह में प्रोफेसर डॉ. वी.सी विवेकानंदन कुलपति एचएनएलयू रायपुर की विशिष्ट उपस्थिति रही, जिन्होंने कार्यक्रम के लिए उद्घाटन भाषण दिया उनका भाषण व्यक्ति के क्षमता निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ पेशेवर दुनिया में खुद को कुशल और मूल्यवान बनाने के लिए सॉफ्टस्किल्स को आत्मसात करने की समसामयिक प्रासंगिकता के महत्त्व को परिभाषित करने वाले रूपको और कहानियों से भरा हुआ था।
स्वागत भाषण प्रोफेसरडॉ. योगेंद्र कुमार श्रीवास्तव प्रोफेसर डीन (पीजी) और सीओई द्वारा दिया गया। डॉक्टर परवेश राजपूत आयोजन सचिव द्वारा कार्यशाला के लिए कॉन्सेप्ट नोट प्रस्तुत किया गया। प्रभारी रजिस्टार और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विपन कुमार ने पेशेवरों और व्यक्तियों दोनों के रूप में सॉफ्ट स्किल्स के अर्थ और महत्व पर संक्षिप्त परिचय दिया।
उद्घाटन समारोह का समापन सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यशाला संयोजक जीवन सागर द्वारा दिए गए धन्यवाद ज्ञापन के साथ संपन्न हुआ।
कार्यशाला को तीन व्यापक मॉड्यूल में विभाजित किया गया था। पहला मॉड्यूल क्यूरेट किया गया था व्यक्तिगत क्षमता निर्माण के महत्व के बारे में जिसे डॉ. रविशंकर पणिक्कर, सहायक प्रोफेसर, भिलाई प्रौद्योगिकी संस्थान, रायपुर ने सारगर्भित व्याख्यान दिया। विभिन्न संचार युक्तियों और समय प्रबंधन कौशल के विकास आदि विषयों पर उन्होंने विशेष बल दिया।
अपूर्वा शर्मा, सहायक प्रोफेसर एचएनएलयू द्वारा तनाव प्रबंधन पर एक व्यापक सत्र द्वारा प्रस्तुत किया गया। दूसरे मॉड्यूल का उद्देश्य प्रतिभागियों को अपने भीतर के नायक को अनलॉक करने में मदद करना था और जीवन सागर, सहायक प्रोफेसर, एचएनएलयू ने करिश्माई नेतृत्व के विभिन्न पहलुओं के माध्यम से उनका मार्गदर्शन किया।
प्रदीप बर्मन, सहायक प्रोफेसर एचएनएलयू रायपुर ने कैरियर विकास पर एक इंटरैक्टिव सत्र के साथ दूसरे मॉड्यूल का समापन किया। तीसरा मॉड्यूल डिजिटल साक्षरता और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग के आसपास तैयार किया गया था। डॉ. अतुल एस जयभये, सहायक प्रोफेसर ने विभिन्न साइबर अपराध और घोटाले जिनका शिकार उपयोगकर्ता सोशल मीडिया पर हो सकते हैं पर जागरूकता सत्र के माध्यम से प्रदान किया गया दिया, और ऐसे हमलों पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी तरीकों को साझा किया गया।
वी. सूर्यनारायण राजू, सहायक प्रोफेसर ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और सामग्री के सुरक्षित उपयोग पर कार्यशाला के लिए व्याख्यान रणनीतियाँ साझा करना विषय पर समापन भाषण दिया। कार्यशाला प्रमाणपत्रों के वितरण, एक फोटो सत्र विषय विशेषज्ञ और प्रतिभागियों के बीच अनौपचारिक परिचर्चा के साथ संपन्न हुई।
इस आयोजन में विशेष रूप सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति महाविद्यालय से प्रोफेसर नयना पहाडिय़ा के मार्गदर्शन एवं डॉ दीप्ति गोस्वामी के नेतृत्व में पायल साहू,महिमा जैन,दुजंबति पटेेल योगिता साहू,विधि साहू किरण वर्मा, चाँदनी यादव ,तनुजा साहू ,रिमा निर्मलकर के साथ 50 छात्राएं इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम में शासकीय महाविद्यालय राजिम व शासकीय महिला महाविद्यालय नवापारा के भी छात्राएं शामिल हुई है।