रायपुर
बुधवार को राजधानी में ट्रेड यूनियनों का संयुक्त धरना
08-Aug-2023 8:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 8 अगस्त। कल बुधवार को राजधानी में ट्रेड यूनियनों का संयुक्त धरना आहूत किया गया है। केंद्र सरकार की जन एवं श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ देश भर की ट्रेड यूनियनों के 25 करोड़ से ज्यादा मेहनतकश आंदोलनरत हैं। इनमें ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाईज एसोसिएशन के साथी भी शामिल हैं। इसी तारतम्य में बुधवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक रायपुर के धरना स्थल बूढ़ातालाब के सामने ट्रेड यूनियन के सदस्य संयुक्त धरना देंगे।छत्तीसगढ़ बैंक एम्प्लाईज एसोसिएशन के शिरीष नलगुंडवार ने कहा कि बुधवार को बैंक अवकाश नहीं है। इसके बावजूद पदाधिकारी धरना मे अवश्य शामिल हों।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे