रायपुर

तबादला प्रभावित शिक्षकों को नहीं मिलेगी वरिष्ठता, 25 हजार को झटका
07-Aug-2023 7:23 PM
तबादला प्रभावित शिक्षकों  को नहीं मिलेगी वरिष्ठता, 25 हजार को झटका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 अगस्त। कोर्ट के निर्देश के मुताबिक वरिष्ठता प्रभावित शिक्षकों को लेकर डीपीआई ने अपना फैसला दे दिया है। शिक्षाकर्मी रहते तबादला कराने वाले वरिष्ठता प्रभावित शिक्षकों को सीनयरिटी का लाभ नहीं मिलेगा। इससे पहले हाईकोर्ट ने स्थानांतरण प्रभावित शिक्षकों की तरफ से 200 से ज्यादा याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए अभ्यावेदन को विभाग को सौंपने का निर्देश दिया था। कोर्ट के निर्देश के बाद अब डीपीआई ने वरिष्ठता निर्धारण को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी कर दिया है।

डीपीआई  का ये निर्देश उन 25 हजार से ज्यादा शिक्षकों के लिए झटका है, जो विभाग से राहत की उम्मीद कर रहे थे। मार्च में कोर्ट के दिये फैसले के बाद आज डीपीआई की तरफ से वरिष्ठता निर्धारण के संदर्भ में इस टिप्पणी के साथ अपना निर्णय सुनाया है कि 2018 के संविलियन के पूर्व शिक्षाकर्मियों पर सामान्य प्रशासन विभाग का आदेश लागू नहीं होता, क्योंकि वो पंचायत के कर्मचारी थे, ना कि सरकारी कर्मचारी। ऐसे में वरिष्ठता के संदर्भ में 1 जुलाई 2018 के पूर्व के अभ्यावेदन पर विभाग विचार नहीं करेगा। डीपीआई ने इस टिप्पणी के साथ अभ्यावेदन को खारिज कर दिया।

कांग्रेस ने तीन दिन में ही पर्यवेक्षक बदला, डॉ.प्रसाद की नियुक्ति

रायपुर, 7 अगस्त।  विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के दो मे से एक पर्यवेक्षक को  तीन बाद ही बदल दिया है । सह पर्यवेक्षक पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन को तेलंगाना की जिम्मेदारी दी गई है । उनके स्थान पर  डॉ.सिरिवेल्ला प्रसाद को छत्तीसगढ़ के सह पर्यवेक्षक बनाया गया है।


अन्य पोस्ट