रायपुर
बुजुर्ग की बोलेरो की चपेट में आने से मौत
07-Aug-2023 7:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 7 अगस्त। राजधानी के टिकरापारा थाना इलाके में एक सडक़ हादसा हुआ जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मामले में जानकारी देते बताया कि बीती शाम एक बोलेरों घटारानी जाने के लिए निकली थी जिसकी तेज़ रफ़्तार होने की वजह से एक बुजुर्ग अचानक रोड क्रॉस करते समय बोलेरो ने अपनी चपेट में ले लिया। घायल बुजुर्ग को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


